रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से 11 तोले के जेवरात समेत नगद चोरी

शशि मिश्रा

एक बार फिर चोरों ने सक्रियता दिखाते हुए रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर आलमारी के लॉकर से 11 तोला सोना, चांदी के जेवर व नकद रकम चोरी कर आसानी से भाग गए।

सीसीटीवी बैंककर्मी देवदास बर्मा 20 अप्रैल को कैमरे में एक घर की चाबी नौकरानी सीमा यादव संदिग्ध घर को देकर रायपुर चले गए थे। 22 में घुसते आ अप्रैल की सुबह 9.30 बजे नौकरानी रहा नजर

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर गीतांजली विहार निवासी रिटायर्ड ने श्री बर्मा को फोन कर बताया कि उनके घर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ है और आलमारी खुली हुई है। दोपहर 12 बजे पति पत्नी वापस घर आकर देखे तो आलमारी के लॉकर से 11 तोला सोना व चांदी के जेवर व 10 हजार रुपए नकद चोरी हो गई थी। श्री बर्मा ने चोरी की जानकारी सिविल लाइन थाने को दी। सूचना मिलते ही सीएसपी नितिमेश सिंह, सिविल लाइन पुलिस व एसीसीयू टीम मौके पर पहुंच गई। घर का मुआयना करने के बाद आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया। जिसमें 21 – 22 अप्रैल के मध्य एक व्यक्ति उनके घर में घुसते नजर आ रहा है। कैप लगाने से व्यक्ति का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।

रेलवेकर्मी के घर चोरी

तारबाहर पुलिस के अनुसार, रेलवे आफिसर्स कालोनी निवासी रेलवेकर्मी चक्रेश कुमार पिता चेतराम 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे मकान के दरवाजे में ताला लगाकर ड्यूटी में चले गए थे। शाम 7 बजे वापस घर लौटे तो बाहर का दरवाजा खोलकर अंदर आए तो चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। बैग में रखा 20 हजार रुपए नकद, गुल्लक तोड़कर 5 हजार, सोनाटा कंपनी की कलाई घड़ी, सोने की अंगूठी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बाक्स चोरी हो गया था। ज्ञात हो कि इसके पहले 17 अप्रैल को रेलवे क्षेत्र में कंट्रक्शन कालोनी निवासी रेलवेकर्मी मनीष साहू के घर से 4 तोला सोने के जेवर, 50 हजार नकद व 21 अप्रैल को कंट्रक्शन कालोनी निवासी रेलवेकर्मी उत्तम कुमार अनंत के घर से 1 लाख 10 हजार रुपए नकद, चांदी के जेवर चोरी हुई थी।

ये जेवर हुए चोरी

सोने का नेकलेस, 3 सोने की चेन, 1 मंगलसूत्र, 3 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी टाप्स, 1 जोड़ी झुमका, 6 जोड़ी चांदी के पायल व 10 हजार रुपए नकद चोरी हुई है। पुलिस ने एफआईआर में 7 लाख रुपए के जेवर व नकद चोरी होना लिखा है।

सकरी के दो मकान में चोरी

सकरी पुलिस के अनुसार, उसलापुर कांटीखार निवासी लकीम खान 21 अप्रैल की सुबह घर के दरवाजे में ताला लगाकर काम पर चले गए। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का दरवाजा उखाड़कर पेटी से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, नथनी व 7 हजार रुपए चोरी कर लिया। इसी तरह पेण्डारी निवासी मिनाक्षी लाडीकर के घर से सोने का माला चोरी कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!