
शशि मिश्रा
बिलासपुर। स्वीमिंग पूल से नहाकर हास्टल लौट रहे छात्र को रोककर युवकों ने हाथ मुक्का, बेल्ट से जमकर मारपीट की और उनका मोबाइल पटककर तोड़ दिया। उसके बाद बाइक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश फतेहपुर निवासी अंशुमान सिंह पिता मनोज कुमार सिंह गुरू घासीदास विश्व विद्यालय के हास्टल में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। 20 अप्रैल को शाम 4.40 बजे स्वीमिंग पूल से नहाकर हास्टल जा रहे थे। कुदूदण्ड बैराज के पास स्कूटी सवार युवकों के द्वारा ओवरटेक करते हुए उनके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर युवकों ने अंशुमान के साथ हाथ मुक्का, बेल्ट से जमकर मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। उसके बाद उनकी बाइक में जमकर तोड़फोड़ की। उनके दोस्तों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई है। पुलिस ने छात्र की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 324, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
असामाजिक तत्वों का अड्डा-कुदूदण्ड बैराज के आसपास
सुबह से देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रुप बनाकर नशेड़ी गांजा व शराबखोरी, नशीले दवाई व इंजेक्शन लगाते रहते है। बैराज बनने के बाद संभ्रात परिवार के लोगों का आना जाना बढ़ गया है। नशेड़ियों पर कार्रवाई नहीं होने से बड़ी वारदात हो सकती है।
