नाबालिग किशोरी को भगा कर ले जाने वाला युवक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। नाबालिग को भगाकर अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना के एसआई ममता दुबे ने बताया, वर्ष 2024 में क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की को सकरी परसदा निवासी अभिषेक निषाद घर से भगाकर हैदराबाद पुणे ले गया था। दोनों पति के पत्नी की तरह रह रहे थे। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध कायम पतासाजी में जुटी हुई थी। 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली युवक युवती को लेकर अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने परसदा में दबिश देकर नाबालिग व युवक को पकड़ लिया। वर्तमान में नाबालिग 9 माह से गर्भवती है। पुलिस ने नाबालिग का बयान लेने के बाद अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!