
शशि मिश्रा

बिलासपुर। सराफा दुकान में नकली चांदी के बदले असली चांदी के जेवर खरीदने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया, 21 अप्रैल को सदरबाजार स्थित राकेश ज्वेलर्स में एक युवक आया और पुरानी चांदी के जेवर के बदले नए चांदी के जेवर खरीदने की बात कही। मैनेजर हितेश सोनी उससे चांदी के जेवर लेकर असली चांदी के जेवर दिखाने लगा। इसी बीच उन्होंने उसके चांदी के जेवर की जांच की तो उसे नकली पाया। मैनेजर उसे बातों में फंसाकर रखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दुकान में आकर नकली चांदी के साथ राजस्थान रासीसरबासबाड़ा निवासी पवन पिता नरसिराम को पकड़ लिया। पुलिस ने मैनेजर की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है।
