कभी शादी का झांसा देकर तो कभी महिला के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर कथित प्रेमी करता रहा बलात्कार

ग्राम झलमला सीपत निवासी 33 वर्षीय सूरज कुमार सोनी का महिला के साथ कथित प्रेम संबंध था। उसने महिला को भरोसा दिलाया था कि उसके साथ वह जल्द ही विवाह करेगा। इसी बहाने वह लगातार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसने महिला के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। निराश होकर महिला ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सूरज कुमार सोनी को उसके ही ग्राम झलमला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!