रेलकर्मी के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगद और जेवरात ले उड़े

शशि मिश्रा

एक बार फिर चोरों ने रेलवेकर्मी के सूने मकान में धावा बोला। चोर एक लाख 10 हजार रुपए नकद व चांदी के जेवर चोरी कर भाग गए। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है

तारबाहर पुलिस के अनुसार, कंस्ट्रक्शन कालोनी शिव मंदिर गली रेलवे क्टवार क्रमांक 894/3 निवासी उत्तम कुमार अनंत पिता यादराम

अनंत रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में सहायक कार्य के पद पर पदस्थ हैं। 20 अप्रैल की सुबह 8 बजे घर के
दरवाजे पर ताला लगाकर गृहग्राम परसदा पथरिया बलौदा चले गए थे। देर रात चोरों ने उनके मकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर आराम से घर की तलाशी ली। आलमारी के लॉकर से 1 लाख 10 हजार रुपए
नकद, चांदी का पायल, बाजूबंद, दो 21 अप्रैल की सुबह श्री अनंत घर जोड़ी बिछिया चोरी कर भाग निकले। लौटे तो दरवाजे का कुंदा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और आलमारी के लॉकर से नकद व जेवर चोरी हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घर का मुआयना कर लौट गई। पुलिस ने श्री अनंत की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 ए, 331, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर खानापूर्ति कर लिया है।

पांच दिन में दूसरी वारदात

कंस्ट्रक्शन कालोनी निवासी रेलवेकर्मी मनीष कुमार साहू 17 अप्रैल की रात 8.30 बजे घर के दरवाजे में ताला लगाकर शादी में शामिल होने चिंगराजपारा चले गए थे। 18 अप्रैल की सुबह 9 बजे अपने घर आए तो ताला टूटा मिला। आलमारी से 4 तोला सोने के जेवर व 50 हजार रुपए नकद चोरी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!