
शशि मिश्रा

बिलासपुर
रंगयुक्त नोट बदलकर देने कहने पर पेट्रोल पंप कर्मी से युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। आग लगा देने की धमकी देकर गमला उठा कर मशीन पर पटक दिया, इससे वहां चिंगारी निकलने लगी, किसी तरह फायर सिलेंडर से आग को बुझाया गया। हमलावर युवकों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। इस दौरान आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई, किसी तरह मामले को शांत कराया गया। युवक वहां से फरार हो गए।
सरकण्डा पुलिस के अनुसार, तोरवा पटेल मोहल्ला निवासी दुर्गेश पटेल पिता स्व. – अशोक पटेल सरकण्डा बहतराई करतार फ्यूल्स पेट्रोल पंप में मैनेजर है। 20 अप्रैल को रात 12.30 बजे एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 वाय, 0663 का चालक पेट्रोल भराकर 100 को नोट दिया।
कर्मचारी नितिश भारद्वाज ने रंग युक्त नोट होने से बदलकर देने को कहा तो युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसका एक साथ अपना नाम गोपेन्द्र गोयल उर्फ बबलू बताया एवं उसके दो साथी नितिश के साथ मारपीट करने लगे।
मैनेजर श्री पटेल बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी मारपीट कर माचिस से पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी देकर गमला उठाकर मशीन गया है। के उपर पटक दिया। जिससे आग की चिंगारी निकलने लगी। आनन फानन में कर्मचारियों के द्वारा फायर सिलेण्डर से आग बुझाया
पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावर गोपेन्द्र गोयल एवं उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 324, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गुण्डागर्दी करने वालों को नहीं पकड़ पाई है।
