
शशि मिश्रा

बिलासपुर। देर रात बारात से लौट रही कार सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में घुसकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों को चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तोरवा पुलिस के अनुसार, टिकरापारा के युवक कार क्रमांक सीजी 10 बीएन, 6974 से बलौदाबाजार तुरतुरिया गए शादी में शामिल होने के बाद देर रात कार से लौट रहे थे। रात 2 बजे लालखदन के पास सड़क किनारे खोदे गए गढ्ढे. में उनकी कार घुसकर पलट गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों को चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीआई रजनीश सिंह ने बताया पीड़ित रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं आए है।
