

बिलासपुर। समग्र ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना बिलासपुर द्वारा आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस लोखंडी स्थित आशीर्वाद भवन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंचल में स्थापित भगवान श्री परशुराम जी के विशाल विग्रह की विप्रजनों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया।
मंच के संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 11 बजे समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन, तुर्काडीह रोड लोखंडी स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में मंच के प्रदेश पदाधिकारियों तथा नगर एवं आसपास से पहुंचे विप्रजनों के विशाल समूह ने भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर सरकंडा बिलासपुर निवासी सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर पं. नर्मदा प्रसाद पाण्डेय एवं श्रीमती किशोरी पाण्डेय ने मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी. के. पाण्डेय को आशीर्वाद भवन के नवनिर्माण में सहयोग स्वरूप पांच लाख रुपए की राशि दान स्वरूप प्रदान की। साथ ही विभिन्न विप्र संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुदेश दुबे ‘साथी’ एवं शाश्वत शैकी तिवारी ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमित तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संतोष पाण्डेय, सुषमा बाजपेयी, पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, मनोहर लाल मिश्र, श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, लक्ष्मी कांत दीक्षित, आलोक त्रिवेदी, दिनेश बाजपेयी, कमलेश मिश्र, प्रभात अवस्थी, सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. राजीव अवस्थी, करूणा शंकर अवस्थी, जितेन्द्र पाण्डेय, संतोष मिश्र, बृजेश तिवारी, चूक्की तिवारी, डॉ. उषा किरण बाजपेयी, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, पूनम शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, शिवा मिश्र, अरविंद दीक्षित, प्रशांत तिवारी, सुशील धर दीवान, प्रदीप शर्मा, अनुराग पाण्डेय, पवन तिवारी, शरद शुक्ल, मनोज शुक्ला, प्रतीक तिवारी, सिद्धांत दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
