
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि ग्राम कुकदा में एक युवक हाथ में बटनदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है और राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनाथ सूर्यवंशी (26 वर्ष), निवासी ग्राम कुकदा, थाना सीपत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
