अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी 17 अप्रैल को


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय, बिलासपुर शहर में आयोजित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगोष्ठी में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह तथा मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!