गैस रिसाव से रसोई घर में लगी आग, तीन महिलाओं समेत चार लोग झुलसे

जूना बिलासपुर के कतिया पारा क्षेत्र में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस दौरान रसोईघर में काम कर रही तीन महिलाएं आग से झुलस गई, जिनके चेहरे और हाथ जल गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अशोक निर्मलकर के घर किचन में खाना बनाते समय अचानक गैस। रिसाव शुरू हो गया देखते भी देखते आग लग गई। घटना के समय किचन में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आ गई और झुलस गई, तो वहीं आग बुझाने के दौरान अशोक निर्मलकर भी झुलस गए और उनके चेहरे पर चोट आई है।
इधर आग लगने की खबर सुनते ही आसपास कोहराम मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को काबू में किया और सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला तो लोगों ने राहत की सांस ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिलेंडर का पाइप फटने और जलने से गैस लीक हुई थी, जिससे आग भड़क गई। हादसे में चार लोग झुलसे हैं जिन्हें बहुत गंभीर चोट नहीं आई है। इनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!