जन चौपाल के बाद चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: 5 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही


बिलासपुर। कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चकरभाठा थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 5 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चकरभाठा क्षेत्र में चलित थाना जन चौपाल/बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम को लेकर शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 अप्रैल 2026 को पांच लोगों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई के तहत दरबारी लाल नारंग (58 वर्ष), सुनील नारंग (36 वर्ष), करण नारंग (24 वर्ष), गौतम कोसले (38 वर्ष) और कैलाश जोशी (49 वर्ष), सभी निवासी ग्राम बोड़सरा, थाना चकरभाठा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय घटना को पहले ही रोकना है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!