

बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। यह घटना बंजारी पारा मोपका में शाम के वक्त हुई, जब घर में तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए। उस समय 30 वर्षीय विनय कुमार साहू घर पर था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला , बाहर खड़े आरोपी ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर विनय ने शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद तीनों भाग गए । घायल विनय को बाद में इलाज के लिए सिम्स लाया गया।
विनय ने आशंका जताई है कि आरोपी लूटपाट के इरादे से उसके घर आए थे लेकिन उसके शोर मचाने पर वे सफल नहीं हो पाए। विनय के अनुसार हमलावरों ने शादी का कार्ड देने का बहाना बनाकर दरवाजा खटखटाया, इसी झांसे में उसने दरवाजा खोला। उसे जरा भी आशंका नहीं था कि उस पर हमला होगा । विनय के अनुसार हमला करने वालों ने अपने चेहरे ढकने के लिए लाल, पीला और सफेद रंग का नकाब पहना हुआ था । पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
