

तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरी में एक ही रात 17 बकरा- बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से ग्रामीण हैरान है। कुछ बकरियों के पेट फटे हुए मिले , जबकि अन्य के शरीर पर गहरे जख्मो के निशान है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उन पर किसी वन्य जीव ने हमला किया होगा, क्योंकि जख्म वाली जगह पर पंजे और नाखून के निशान मिले हैं।
पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के बाद आशंका जताई है कि यह किसी लकड़बग्घे की करतूत हो सकती है। पशुपालक प्रेमलाल बिरको के अनुसार यह बकरियां उसकी उनकी आजीविका की मुख्य साधन थी। एक साथ उनकी मौत से वे सड़क पर आ गए हैं ।

इधर ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनो में गायों की भी मौत इसी तरह हुई थी, जिसमें गायों के गले में पंजे, नाखून के गहरे जख्म मिले थे। संभव है कि आसपास कोई लकड़बग्घा है, जो इस तरह से गायों और बकरियों पर हमला कर रहा है । प्रेमलाल बिरको रोज की तरह अपने बकरे बकरियों को घर के आंगन में बांध कर सो गए थे। सुबह उठा तो देखा कि आंगन में सभी 17 बकरा बकरियां मृत पड़े हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जो सही कारणों का पता लग रही है।
