
शशि मिश्रा

बिलासपुर जिले के
सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द से एक गंभीर छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया है, जहां पीड़िता (21 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि 9 अप्रैल 2026 की सुबह वह अपनी मां के साथ गांव के तालाब में स्नान करने गई थी, उसी दौरान गांव का ही रज्जब खान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों को घूरते हुए अश्लील इशारे करने लगा तथा नहाते समय के निजी फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से गंदी-गंदी गालियां देकर अपमानित किया। इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर धमकी दी कि “तुझे रात में घर से उठवा कर अपहरण कर लेंगे और जिंदा जला देंगे”, साथ ही लाठी पटक-पटक कर डराया, जिससे पीड़िता और उसकी मां बेहद भयभीत हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी एक आदतन नशेड़ी और असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो पहले भी मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी थाना पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और वैधानिक धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, वहीं पीड़िता ने अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
