महिला अपने ससुराल में अपने प्रेमी के साथ नग्न अवस्था में थी, भाई ने देखकर जताई आपत्ति तो बहन के इशारे पर प्रेमी ने गोली मारकर ले ली जान और लाश को फेंक दिया


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सगे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक करण मिश्रा अपनी बहन पूजा को छोड़ने उसके ससुराल गया था। पूजा का पति पुणे की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है और वह मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में अकेली रह रही थी। देर रात होने के कारण करण वहीं रुक गया।
बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे करण को किचन से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। जब वह वहां पहुंचा तो उसने अपनी बहन को उसके प्रेमी जितेंद्र ठाकुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। दोनों नग्न अवस्था में शारीरिक संबंध बना रहे थे । इस पर करण ने विरोध किया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

इसी दौरान पूजा ने अपने प्रेमी को करण को गोली मारने के लिए उकसाया। क्योंकि उसे शक था कि करण यह बाद उसके पति को बता देगा। इसके बाद जितेंद्र ठाकुर ने करण पर गोली चला दी, जो उसके आंख के आर पार चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए दोनों ने शव को जंगल में फेंक दिया और अगले दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।


हालांकि, पुलिस को पूजा के व्यवहार पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों और पूजा के बच्चे द्वारा दिए गए संकेत के आधार पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। इसके बाद पूजा के ससुराल के पास ही जंगल से करण का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!