वृद्धाश्रम – ” आनंदो निकेतन ” का शुभारंभ 16 अप्रेल को



‎ सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा बहु प्रतीक्षित वृद्धाश्रम – ” आनंदो निकेतन ” का शुभारंभ 16 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार को निर्धारित किया गया है। बिलासपुर के जनता को विदित है कि समाज सेवा की दिशा में सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन ने पिछले पंद्रह सालों से कई महत्वपूर्ण योगदान किया। शिक्षा एवं सेवा की कर्मसूची में इस संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिस प्रकार मिसाल कायम किया यह प्रशंसनीय है।

इसी कड़ी में सदस्यों के आर्थिक सहयोग से निर्मित वृद्धाश्रम का लोकार्पण करने की सपना साकार करने हेतु सभी ने अथक परिश्रम किया, धनराशि एकत्रित करने कई विशिष्ट नागरिकों का भी सहयोग मिला। अध्यक्ष श्री बी. सी. गोलदार महोदय ने कहा कि भवन ” आनंदो निकेतन ” का शुभारंभ तीन वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय के विचारपति जस्टिस श्री गौतम भादुड़ी के कर कमलों से हुआ तथा समाज के विभिन्न स्तरों से योग सूत्र स्थापित करने का प्रयत्न जारी रहा, फलस्वरूप आगामी 16 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार, प्रातः 11 बजे इस वृद्धाश्रम के लोकार्पण तिथि निर्धारित की गई।


‎इस आश्रम में वर्तमान में 16 रहवासियों के लिये आवास , भोजन , देख – रेख , की व्यवस्था है, एवं आगामी कुछ महीनों में अधिक संख्या के वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जावेगी। कुटीपारा, रोड, मोपका में स्थित यह आश्रम एक मनोरम आवासीय स्थल है जिसके अंदर एक शिव मंदिर तथा उद्यान भी है , जिसे शहर के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत चटर्जी के सहयोग से निर्मित किया गया है।
‎ संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के कई चिकित्सक, इंजीनियर्स, व्यापारी तथा आम नागरिक का अनवरत सहयोग का परिणाम ये वृद्धाश्रम समाज सेवा की दिशा में एक उदाहरण प्रस्तुत करने में सक्षम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!