बिलासपुर: तारबाहर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार—42 बोतल जब्त


बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए तारबाहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री के लिए थैले में शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम ने व्यापार विहार स्थित होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध किन्नर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके थैले से 180-180 एमएल की 42 बोतल देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान चांद खान (37 वर्ष), निवासी घोड़ा दाना स्कूल, गुरु घासीदास मंदिर के पास, थाना तारबाहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत, उप निरीक्षक उदयभान सिंह, भागीरथी गेंदले और आरक्षक राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!