पत्नी कर रही थी अपनी मां से बात, नाराज होकर पति ने कर दी पिटाई, बच्चों को भी नहीं मानता अपना

शशि मिश्रा

तखतपुर। फोन पर बात करने को लेकर पति ने पत्नि के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ने आरोपी पति के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिम्हा निवासी पिंकी प्रजापति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है, साथ ही उसके बच्चें को अपना बच्चा नहीं मानता है। इसी बात को लेकर अक्सर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। इसी क्रम में 5 अप्रैल सुबह 7 बजे उसका पति राजेश प्रजापति ने अपनी मां से फोन पर बातचीत करती हो कहकर पिंकी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 115,2,296, 351,3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!