शशि मिश्रा
बिलासपुर। शहर में ग्रीन सिग्नल मिलते ही जल्दबाजी में आगे निकलने की कोशिश एक महिला वकील के लिए हादसे का कारण बन गई। लापरवाही से कार चला रहे चालक ने उनकी एक्टीवा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, सरकण्डा शिवघाट निवासी अधिवक्ता रश्मि सूर्यवंशी 6 अप्रैल की सुबह अपनी एक्टीवा (क्रमांक सीजी 10 बीजे 6866) से घर से जिला न्यायालय जा रही थीं। सुबह करीब 11:45 बजे वह नेहरू चौक स्थित सिग्नल पर खड़ी थीं। जैसे ही सिग्नल हरा हुआ, वह धीरे-धीरे आगे बढ़ीं, तभी पीछे से तेज और लापरवाहीपूर्वक आ रही कार ने उनकी एक्टीवा को टक्कर मार दी।
हादसे में रश्मि सूर्यवंशी को चोटें आई हैं, वहीं उनकी एक्टीवा को भी नुकसान पहुंचा है। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जल्दबाजी पड़ी भारी, कार ने महिला वकील की एक्टीवा को मारी टक्कर