
शशि मिश्रा
बिलासपुर। जेल में मुलाकात करने आए सेना के चालक की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस चोरों को सुराग नहीं लगा पाई है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, गतौरा निवासी अजय कुमार खाण्डे भारतीय थल सेना 61 आर आर रेजिमेंट में चालक है और छुट्टी में अपने गांव आए है। 4 अप्रैल को वे केन्द्रीय जेल मुलाकात करने आए थे। उन्होने जेल के बाहर गेट के पास अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एयू, 4117 को खड़ी की और जेल के अंदर चले गए। दोपहर 2.30 बजे मुलाकात व मुलाकात करने के बाद बाहर निकले तो उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। 3 दिन में पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
