जिला अस्पताल के हमालर लैब की हालत खस्ता, टूटी पाइप के सहारे टिकी हुई है फॉल सीलिंग

शशि मिश्रा

बिलासपुर। जिला अस्पताल का हमर लैब खस्ताहाल हो चुका है। जहां रिएजेंट नहीं मिलने के कारण जांच प्रभावित हो रही है, वहीं हमर लैब में फाल सिलिंग तक टूट चुकी है, जिला अस्पताल प्रबंधन इसे मरम्मत करने के लिए भी उदासीन बना हुआ है। इस दौरान अस्थाई व्यवस्था करते हुए पाइप के सहारे छत को रखा गया है, जिससे कर्मचारियों को नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि महज 2 सालों में लाखों रूपए खर्च कर बनाए गए हमर लैब की हालत खराब हो चुकी है। मरीजों को आधी अधूरी जांच ही मुहय्या हो रही है, क वहीं कई जांचों के लिए सिम्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के दावे के अनुसार हमर लैब में 120 तरह की जांच हो सकती है लेकिन यहां महज 56 जांच ही उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि हमर लैब में लगाई गई फाल सिंलिंग समय के साथ गिरने की नौबत में आ चुकी है, ऐसे में सिंलिंग को सहारे के लिए पाइप लगा दिया गया है, लेकिन इसके हटते ही सिलिंग किसी भी दिन गिर सकती है। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में कर्मचारियों को कामकाज करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई बार फाल सिंलिंग के गिरने का अंदेशा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!