महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति को पीटा

शशि मिश्रा

रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ रात में सामान लेने निकली थी, तभी ऑटो में पहुंचे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय महिला अपने पति के साथ शनिवार रात करीब 11 बजे मेन रोड पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान मुन्ना गिरी अपने साथियों के साथ ऑटो में वहां पहुंचा और महिला को जबरन सड़क किनारे दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की। इसके बाद मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!