

बिलासपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस की यातायात शाखा द्वारा चेतना भवन, पुलिस लाइन बिलासपुर में मंगलवार सुबह एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें 300 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) Ramgopal Kariyare के पर्यवेक्षण में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ड्यूटी में लगातार तैनात रहने वाले जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच एवं देखभाल करना रहा। ज्ञात हो कि यातायात पुलिस के जवान धूल, धूप, बारिश एवं प्रदूषण जैसी विषम परिस्थितियों में 24 घंटे अपनी सेवाएं देते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, श्वास एवं छाती रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हड्डी रोग, चर्म रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही जवानों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, धूप से बचाव, संतुलित आहार लेने एवं मानसिक तनाव से दूर रहने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर एसएसपी श्री सिंह ने जवानों को समय पर भोजन करने, पर्याप्त नींद लेने एवं संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी, जिससे वे अधिक ऊर्जा एवं दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। वहीं Abhay Gupta (अपोलो अस्पताल) ने अत्यधिक नमक एवं शक्कर के सेवन से बचने तथा नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।

शिविर में आईएमए बिलासपुर के अध्यक्ष Pramod Jaiswal, वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ Mohan Gupta, सचिव Prasanna Sinha सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. एम.पी. सामल, डॉ. अभिजीत रायजादा, डॉ. विनय कुपटकर, डॉ. शिरीष मिश्रा एवं डॉ. अखिलेश देवराज सहित अन्य चिकित्सकों की टीम भी उपस्थित रही।
शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जागरूकता व्याख्यान भी दिया गया, जिसमें जवानों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
