
सालभर पहले कोनी थाना क्षेत्र में हुई थी घटना
कोनी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले 5 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में किशोर न्याय बोर्ड से दो किशोरों को तीन-तीन साल सम्प्रेषण गृह में रहने की सजा मिली है।
मार्च 2024 में 5 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। पीड़िता व गवाहों के कथन दर्ज किए गए और चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। साक्ष्यों के आधार पर दोनों नाबालिगों को कस्टडी में लेकर उनका भी मेडिकल कराया गया। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर न्यायिक
धारा रिमांड पर भेजा गया। विवेचना के बाद दोनों नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की 376 (डी) (बी) तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 4, 5 (आई), 5 (एम) एवं 6 के अंतर्गत अभियोग पत्र किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर में पेश किया गया। किशोर न्याय बोर्ड ने दिए निर्णय में उल्लेख किया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर की गई सम्पूर्ण विवेचना विधिसम्मत, निष्पक्ष व त्रुटिरहित पाई गई है। उपलब्ध साक्ष्यों व साक्षियों के आधार पर दोनों किशोरों को दोषी ठहराते हुए तीन साल के लिए बाल सम्प्रेषण गृह भेजे जाने का आदेश पारित किया है।
