बिलासपुर: झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने लिंगियाडीह में मनाया बीजेपी का 46वां स्थापना दिवस


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला बिलासपुर ग्रामीण के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा वार्ड क्रमांक 52 लिंगियाडीह के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष मोहित राम जायसवाल, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर संभाग प्रभारी पल्लव धर, संयोजक थानु राम साहू, सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विज्जुराव, पार्षद रेखा सूर्यवंशी, दिनेश सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता मोहित राम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!