

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज भाजपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय में झंडारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने जनघोश के नारे लगाये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छा शक्ति संकल्प और कड़ी मेहनत से हमारी पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। हमारे वरिश्ठ नेताओं के त्याग तपस्या और संघर्श से आज भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राश्ट्रीय राजनैतिक पार्टी बन गई है। पार्टी और जनता के बीच जनप्रतिनिधि एक सेतु का काम करते है। हमारी इच्छा शक्ति दृढ़ संकल्प एवं समर्पण से पार्टी आज केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ है। हमारी मंजिल यही खत्म नहीं होती आगे और भी है।

उन्होंने कहा कि 8 से 27 अप्रैल तक मैं स्वयं सभी शक्ति केन्द्रों में जाकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि भले ही आज हमारी पार्टी सत्ता में है, लेकिन इसे एक जन आंदोलन का रूप देकर संगठन को और अधिक मजबूती के साथ स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की एक विचारधारा है इस विचारधारा के आधार पर हमें सिद्ध करके दिखाना है कि भाजपा एक नारे बाजी करने वाली पार्टी नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चंहुॅ ओर प्रगति कर रहा है और पूरे विश्व में एक शक्तिशाली राश्ट्र के रूप में हमारी छवि है। अंर्तराश्ट्रीय स्थिति में हमारा देश एक सशक्त राश्ट्र के रूप में उभरा है यही वजह है कि लोग इस राश्ट्र की ओर तिरछी नजरों से देखने की हिमाकत नहीं करते।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के युवा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। हमारे कार्यकर्ताओं में त्याग तपस्या समर्पण की भावनांए है। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निश्ठा के साथ करते है। कार्यकर्ताओं की वजह से आज हमारा संगठन सशक्त रूप से उभरा है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक ने किया व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया।
विधायक अमर अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में झंडारोहण के पूर्व अपने निवास स्थान में भी झंडारोहण किया। इस अवसर पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंच पर मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, पूर्व महापौर किशोर राय, सभापति विनोद सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रप्रकाश बाजपेयी, वाणी राव, संतोश कौशिक, दुर्गेश पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, एस.श्रीनिवास राव, गौरी गुप्ता, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, स्मृति जैन वैष्णव, दिनेश राजपूत, मो.हनीफ, विजय ताम्रकार, राजेश पाण्डेय, रंगा नादम बंधु मौर्य, आशीश गुप्ता, रीना गोस्वामी, अनुरागिनी कश्यप, नीतिन छाबड़ा, देवेश खत्री, महर्शि बाजपेयी, राजकमल कश्यप, सन्नी केशरी, आयुश सिंह ठाकुर, निलेश सिंह ठाकुर, अमित सिंह, मोनू रजक, राहुल सिंह, अमर राजपूत, देवाशीश दत्ता, पृथ्वी श्रीवास, योगेश देवांगन, संदीप श्रीवास, अनीश गुप्ता, गुलशन खाण्डेकर, कृश्ण कुमार साहू, वंदना सिंह, शिप्रा सेमवल, राज कश्यप, लता कश्यप, नुरीता कौशिक, रामानंदी, नंदनी क्षत्री, सुधा गुप्ता, मंगला पाण्डेय, रीना गोस्वामी, श्रद्धा तिवारी, माला झा, दीपशिखा यादव, सीता शर्मा, विभा गौरहा, निरजा सिन्हा, जयश्री चौकसे, वंदना तिवारी, लोकेश्वरी राठौर, वंदना तिवारी, प्रतिभा मिश्रा, कृति झा, सुमन यादव सहित भाजपा भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
