विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस जवानों के लिए विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कल 7 अप्रैल को


बिलासपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ होगा।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पुलिस जवानों के स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक सुदृढ़ता को बनाए रखना है।

विभिन्न रोगों की होगी जांच
शिविर में हृदय रोग, श्वास एवं छाती रोग, मधुमेह, रक्तचाप, हड्डी रोग, चर्म रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा। साथ ही जवानों को धूप से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जाएंगे।

विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद
शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे, जिनमें
डॉ. दीपक गुप्ता (श्वास रोग विशेषज्ञ)
डॉ. एम.पी. सामल (हृदय रोग विशेषज्ञ)
डॉ. अभिजीत रायजादा (मधुमेह विशेषज्ञ)
डॉ. विनय कुपटकर (रक्तचाप विशेषज्ञ)
डॉ. प्रमोद जायसवाल व डॉ. शिरीष मिश्रा (हड्डी रोग विशेषज्ञ)
डॉ. अखिलेश देवराज (पल्मोलॉजिस्ट) शामिल हैं।

अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के यूनिट हेड अभय गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन में आईएमए बिलासपुर और अन्य चिकित्सकीय संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा।
पुलिस विभाग ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस का मानना है कि स्वस्थ जवान ही बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं, इसलिए इस तरह के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!