अरपा साइक्लोथाॅन : बचपन से पचपन तक के लोगों ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश, शहर और अरपा नदी को स्वच्छ रखने साइकिल जन जागरूकता रैली, तीन सौ से अधिक लोग हुए शामिल, साइकिल राइडर्स से सराबोर हुई सड़के

बिलासपुर- देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत बिलासपुर नगर पालिक निगम और साइकिलिस्ट ग्रुप सीजी एसएमएस द्वारा स्वच्छता का संदेश देने साइकिल रैली “अरपा साइक्लोथाॅन” निकाली गई। जिसमें शहर के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने मुंगेली नाका चौक ने साइकिल रैली को स्वच्छ झंडा दिखाकर रवाना किया। तीन सौ अधिक लोगों ने इस अभियान से जुड़कर शहर को स्वच्छ रखने लोगों को प्रेरित किया।

फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए ईंधन बचत के लिए साइक्लिंग संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “अरपा सायक्लोथॉन बिलासपुर 2026” रैली आज सुबह 5.30 मिनट पर मुंगेली नाका ग्राउंड से शुरू हुआ जो 25 किलोमीटर तक साइक्लिंग की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और उन्हें स्वच्छता के कार्य में जोड़ना है साथ ही साइक्लिंग के प्रति लोगों को प्रेरित करना। साइकिल रैली को लेकर शहरवासी काफी उत्साहित थे,सुबह पांच बजे से ही लोग मुंगेली नाका ग्राउंड पहुंचने लगे थे। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और मार्गदर्शन मुख्य आयोजक संतोष गुप्ता द्वारा किया गया साथ ही सीजी गाइड चैनल के प्रदीप साहू का भी विशेष योगदान रहा। 

युवाओं की भूमिका अहम-कमिश्नर

निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा की किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य या परिवर्तन लाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छता में भी युवा आगे आएं और समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता लाएं।

विजेताओं का सम्मान

कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:

प्रथम स्थान: पृथ्वीराज सिंह (अंबिकापुर) – पुरस्कार राशि ₹10,000

द्वितीय स्थान: अतुल प्रधान (रायगढ़) – पुरस्कार राशि ₹7,000

तृतीय स्थान: लक्ष्य रात्रि (बिलासपुर) – पुरस्कार राशि ₹5,000

इसके साथ ही 4थे से 12वें स्थान तक रहे खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!