आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते 2 सटोरिए गिरफ्तार, नकदी 1.48 लाख, मोबाइल और एक्टिवा जब्त


बिलासपुर |
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलने के आरोप में दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी 1 लाख 48 हजार 500 रुपए, दो मोबाइल फोन और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से Indian Premier League के मैच में ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे मैच पर हार-जीत और रन को लेकर दांव लगाए जाने की जानकारी मिली।
सूचना पर सिविल लाइन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ पवार (32) निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा और कमल पंजवानी (30) निवासी चकरभाठा कैंप शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा (क्रमांक सीजी-10 एजे-8770) और 1,48,500 रुपए नगद जब्त किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!