
शशि मिश्रा
बिलासपुर। सुबह टहलने के बाद स्वामी जी घर लौटे कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना के एएसआई विष्णु साहू ने बताया, अमरकंटक पुष्पराजगढ़ निवासी स्वामी राजेश्वरनंद पिता सोमेश्वर 52 साल जयपाल टावर फेस 2 फ्लैट नम्बर 401 मीना दत्ता के फ्लैट में 2019 से रह रहे थे, वे नाड़ी देखते थे व कथा करते थे। 29 मार्च की सुबह वे पैदल टहलते हुए बृहस्पति बाजार तक गए। उसके बाद फोन कर आटो चालक अशोक साहू को बुलाकर घर गए। कुछ देर बाद उनसे मिलने के लिए 4 लोग आए। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट नहीं मिला है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
