अगर सोशल मीडिया पर सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाया अफवाह तो होगा खिलाफ केस दर्ज , मुख्यमंत्री की बैठक में निर्णय, साइबर सेल करेगा निगरानी


रायपुर/बिलासपुर। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
सरकार ने इस मामले में नवा रायपुर स्थित साइबर मुख्यालय को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। अब पेट्रोल-डीजल और गैस से जुड़े सोशल मीडिया मैसेज पर नजर रखी जाएगी। भ्रामक या अफवाह फैलाने वाले संदेश प्रसारित करने वालों पर सीधे केस दर्ज किया जाएगा।
इधर, गैस सिलेंडरों की जमाखोरी रोकने के लिए प्रदेशभर में छापेमारी अभियान चलाया गया। शनिवार तक होटलों, ढाबों और विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 3800 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम नागरिक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुचारू रखने, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी करने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
साथ ही अस्पताल, छात्रावास और रेलवे जैसे आवश्यक संस्थानों में गैस आपूर्ति निर्बाध रखने पर भी जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की निगरानी तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।
जनता की सुविधा के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया है। गैस सप्लाई में दिक्कत, अधिक कीमत वसूली या जमाखोरी की शिकायत इस नंबर पर दर्ज कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!