

बिलासपुर। धर्म जागृति मंच द्वारा आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियों ने अब जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में सिंधु भवन, तोरवा बिलासपुर में प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैठक में आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव को पूरे शहर में विशेष रूप से मनाया जाएगा, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी मजबूत हो।

इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा, जिसमें भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं विभिन्न संगठनों की सक्रियता से सियासी और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है।
तैयारियों को और गति देने के लिए द्वितीय महापैठक 29 मार्च 2026 को हरदेवलाल मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
धर्म जागृति मंच ने शहर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में जुड़कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

