
शशि मिश्रा

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी की डा. उज्जवला कराडे को बिलासपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राज्य सभा सांसद तथा छग प्रभारी डा. संदीप पाठक के आदेशानुसार एवं दिल्ली विधायक एवं सह प्रभारी छत्तीसगढ़ मुकेश अहलावत की सहमति से संगठन विस्तार के तहत जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें बिलासपुर की डा. उज्जवला कराडे को बिलासपुर आप पार्टी की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
