आधार कार्ड में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान

मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब गजट नोटिफिकेशन के लिए नागरिकों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि यह सुविधा जिले में ही लोक सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था के तहत इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे आधार में नाम संशोधन की प्रक्रिया अधिक सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध हो सकेगी। आवेदन के लिए निर्धारित दस्तावेजों में भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जमा 430 का चालान, 50 के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटराइज्ड शपथ पत्र, स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित नाम परिवर्तन सूचना की प्रति, दो गवाहों के नाम, हस्ताक्षर एवं पते सहित शपथ पत्र, पुराने और नए नाम के समर्थन में दस्तावज, दस्तावेज, सभी संबंधित पहचान पत्र एवं आवेदक व गवाहों के शासकीय पहचान पत्र शामिल हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि, वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने आधार विवरण को अद्यतन रखें, ताकि शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!