हिंदू नव वर्ष पर बिलासपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, यातायात रहेगा डायवर्ट


बिलासपुर, 18 मार्च 2026।
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च 2026 को बिलासपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर यातायात पुलिस ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यातायात पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा शाम 4:00 बजे पुलिस ग्राउंड बिलासपुर से प्रारंभ होकर सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, तारबहार, पुराना हाईकोर्ट रोड, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कोतवाली चौक, सदर बाजार होते हुए तिलक नगर (देवकीनंदन चौक) स्थित हनुमान मंदिर में समापन होगी।
शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा। अम्बेडकर चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक, दयालबंद चौक, ज्वाली पुल, वाल्मीकि चौक, रामसेतु और पोस्ट ऑफिस तिराहा से सभी प्रकार के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
इसके अलावा आउटर रूट पर मोतीलाल पेट्रोल पंप, गुरुनानक चौक, लिंगियाडीह, तुर्काडीह बायपास और मंगला चौक से भी वाहनों को डायवर्ट कर बाहर से निकाला जाएगा। शोभायात्रा मार्ग पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए पेट्रोलिंग वाहन और बाइक लिफ्टर की व्यवस्था भी की गई है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित समय में उक्त मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!