

रायपुर, 17 मार्च 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने की।
समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहिब, राजेश अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, मीनल चौबे, रमेश सिंह ठाकुर और श्याम नारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सांसद अमर अग्रवाल सहित सभी सांसदगण, विधायकगण तथा विभिन्न आयोग, निगम और मंडलों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया और महामंत्री जितेंद्र देवांगन की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर से जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बिलासपुर से भाजपा नेता आदित्य तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान होली के पारंपरिक उत्साह के साथ आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।


