
शशि मिश्रा
कटघोरा। एक मोटर साइकिल में सवार होकर शादी समारोह से वापस लौट रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक महिला व एक मासूम की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की खोजबीन शुरु कर दी है। जेमरा पाली निवासी जयसिंह टेकाम अपने रिश्तेदार ननकीबाई 60 वर्ष पति स्व रन सिंह व उसके रिश्ते की नतनीन कुमारी मनीषा 9 वर्ष पिता नारायण दो दिनों पूर्व कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बर्रा चिकनीपाली शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
