युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। मामूली विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

कोनी पुलिस के अनुसार, सेंदरी समृद्धि विहार निवासी गुलाला यादव पिता देते दाउराम यादव 17 मार्च की रात 12.30 बजे ड्राइवरी की नौकरी करने के बाद घर आए। घर के बाहर बाइक खड़ी थी। अंदर गए तो एक युवक था। कौन है पूछा तो युवक ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी हुए धारदाथ हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछने पर अपना नाम सुमेन्द्र यादव खैरा निवासी बताया। युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने गुलाला यादव की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 333, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दो युवकों ने एक दूसरे को मारे चाकू

बिलासपुर। बैठक के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। रतनपुर पुलिस के अनुसार, ग्राम खैरखुण्डी में 16 मार्च की रात 9 बजे किसी विषय पर गांव के लोग बैठक कर रहे थे। इसी दौरान मनीष कुमार केंवट पिता कैलास केंवट का जय किशन केंवट से विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!