

सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर पेशाब करने की निंदनीय घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। संभावित धार्मिक विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
थाना सरकंडा पुलिस ने अशोक नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बदमाश प्रवृत्ति के तीन व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इनमें शामिल हैं —
- तौफिक खान, निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
- मिराज खान, निवासी अशोकनगर एकता कॉलोनी, महामाया आईटीआई के पास
- मुख्तार खान, निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों को नियंत्रित करने के लिए ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी। थाना सरकंडा पुलिस द्वारा बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।
