कंपनी के 3 कर्मचारी 39 हजार रुपए गबन कर भागे, जुर्म दर्ज

शशि मिश्रा

प्राइवेट कंपनी के 3 कर्मचारी 39 हजार रुपए गबन कर भाग गए और मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

तोरवा पुलिस के अनुसार, चुचुहियापारा गणेशनगर निवासी एहतेशाम खान पिता मो. ईनाम खान ने रिपोर्ट लिखाई। वे आनंद चिल्ड्रन हास्पिटल मेन रोड तोरवा स्थित सीएलएस आफिस में मैनेजर हैं। उनका आरोप है कि रंजन दास पिता गजानंद किशोर दास कल्याणपुर दशा सामी संबलपुर ओडिशा, महेन्द्र दास रतनपुर, स्मृति दास ओडिशा संबलपुर कंपनी का सम्पूर्ण हिसाब किताब आदि कार्य विगत 4 साल से कर रहे थे। तीनों होली त्यौहार में छुट्टी लेकर गए थे। 9 मार्च तक ड्यूटी में उपस्थित नहीं हुए और मोबाइल बंद कर लिया गया है। संस्थान का हिसाब किताब कर जांच करने पर 39 हजार रुपए हिसाब दर्ज न कर गबन किए हैं। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!