पत्नी पर चापड़ से हमला कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी स्थित संगम नगर में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, बंचू राम सोनवानी (64 वर्ष) निवासी दीनदयाल कॉलोनी, संगम नगर ने अपने घर में ही अपनी पत्नी पर चापड़ से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का अन्य लोगों से बातचीत करना आरोपी को पसंद नहीं था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!