

बिलासपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हार, हिर्री और तखतपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 120 लीटर से अधिक शराब जब्त की है।
मल्हार पुलिस ने ग्राम ठाकुरदेवा निवासी अंजोर दास बंसल (35) को 93 नग देसी प्लेन शराब (करीब 16.74 लीटर) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं हिर्री पुलिस ने ग्राम मेड़पार बाजार में छापेमारी कर गुहाराम निषाद (34) के कब्जे से 11 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इसी क्रम में थाना तखतपुर पुलिस ने चेतना अभियान के तहत ग्राम परसाकांपा निवासी सुखमणी बाई राजपूत (27) के कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
