भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बने अमरजीत सिंह दुआ

बिलासपुर।

बिलासपुर। पूर्व मंत्री तथा विधायक अमर अग्रवाल के करीबी पूर्व एल्डरमैन अमरजीत सिंह दुआ को फिर से प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भाजपा संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। अमरजीत सिंह लगातार कई बरसों से प्रदेश संगठन में सक्रिय है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अरुण साव के कार्यकाल में प्रदेश कार्य समिति में संगठन की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले अमरजीत सिंह दुआ को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी अपनी टीम में प्रदेश संगठन में फिर से बड़ी जिम्मेदारी दीहै। प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर अमरजीत सिंह दुआ ने प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, विधायक अमर अग्रवाल, के प्रति आभार जताया। और कहा कि बिलासपुर विधानसभा में विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में हम सब मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का रिकॉर्ड बनाएंगे। और संगठन के पदाधिकारी के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। आज अमरजीत सिंह दुआ को भाजपा में प्रदेश में प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर जिले के भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सिख समाज के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है। छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने भी अमरजीत सिंह दुआ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!