सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडीशनल एसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया, दो दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शहर में आगमन हुआ था। उसी दिन सोशल मीडिया में श्री साय के खिलाफ अपशब्दो का उपयोग करते हुए टिप्पणी लिखकर वायरल किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सोमवार को पुलिस ने सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाले खरोरा निवासी उदय वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!