दिनदहाड़े कार में आग लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त


बिलासपुर।
दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त कर ली है। आरोपियों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 43/2026, धारा 326 (f), 351 (3), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रेयांस सिंह कंडा (21 वर्ष) निवासी मंगला चौक के पास थाना सिविल लाइन, मौरिस रोडनी मार्टिन (19 वर्ष) निवासी विनोबा नगर थाना तारबाहर तथा आनंद दास (20 वर्ष) निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास थाना सिटी कोतवाली शामिल हैं।
घटना 01 फरवरी 2026 की है। प्रार्थी दीपक सिंह, निवासी विनोबा नगर, तारबाहर ने थाना तारबाहर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके भांजे श्रेयांस सिंह कंडा एवं उसके साथियों द्वारा घर के बाहर खड़ी हुंडई क्रेटा कार क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 9087 में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में मुख्य आरोपी सहित तीनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी जप्त की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 196 सालिकराम कर्ष, आरक्षक राजीव सिंह, राजेश श्रीवास एवं नुरुल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!