छापामार कार्रवाई में जूना बिलासपुर से 6 सिलेंडर जब्त

शशि मिश्रा

बिलासपुर। खाद्य विभाग की टीम ने सूचना प्राप्त होने के आधार पर जूना बिलासपुर में हर्ष स्टोर्स नामक दुकान एवं दुकान के संचालक हर्ष गुप्ता के घर में छापा मारकर अवैध रूप से रखा हुआ 6 नग घरेलू सिलेंडर जब्त किया है।

इसके अलावा दो नग पीतल का रिफिलिंग यंत्र व 50 किलोग्राम क्षमता वाली एक हैंगिंग वेइंग मशीन की भी जब्ती की गई है। जिसका उपयोग अवैध रिफिलिंग के लिए किया जाता था। जब्त की गई सारी सामग्री अभिनव गैस एजेंसी के सुपुर्द
की गई है। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि अब तक खाद्य विभाग द्वारा अलग अलग पांच प्रकरणों में 210 सिलेंडरों उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से युद्ध के कारण गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने की आशंका जताई जा रही है, इसके चलते गैस एजेंसियों में ग्राहकों की कतार लगने लगी है। शहर में गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग भी होने लगी है। जिला प्रशासन की टीम शिकायतों के आधारपर अलग अलग जगह छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!