सड़क दुर्घटना में जावेद अख्तर और शाबाना आजमी घायल,मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना

शशि कोंन्हेर

मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जावेद अख्तर व शबाना आजमी बाल बाल बचे। उनकी कार को एक ट्रक के द्वारा टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। शबाना आजमी व जावेद अख्तर जिस गाड़ी में बैठे थे वो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हालाकि इस दुर्घटना में शबाना आजमी को आँख के निचे चोट आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस दुर्घटना में जावेद अख्तर को मामूली चोटें आई हैं।जबकि शबाना को आंख के नीचे चोट आई है। इस दुर्घटना में गाड़ी में बैठी एक महिला घायल हो गई है। शबाना और उस महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये तीनो टाटा सफारी वाहन से पुणे जा रहे थे उस समय एक ट्रक ने इस गाडी को ठोक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!