
शशि मिश्रा
बिलासपुर। बिलासपुर रेंज में आईजी रहे और वर्तमान में पुलिस विभाग के डीजी पवन देव के एडवोकेट बेटे तेजस्व देव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित कॉफी हाउस के बाहर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। सरकंडा पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता तेजस्व देव बुधवार को अशोक नगर चौक स्थित कॉफी हाउस से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सागर जायसवाल वहां कार लेकर पहुंचा और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने लगा। तेजस्व देव ने उसे संभलकर गाड़ी चलाने की समझाइश दी। इस बात पर सागर जायसवाल भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। घटना के बाद पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार है।
